आज से शुरू हो रहे एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी
INN/Patna, @Infodeaofficial
अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर राजगीर में आज से शुरू हो रहे एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत सहित चीन, जापान, कोरिया, थाईलैंड और मलेशिया की महिला हॉकी टीम भाग ले रही है। हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने बिहार में पहली बार हो रहे महिला हॉकी टूर्नामेंट को लेकर हॉकी इंडिया और बिहार सरकार को धन्यवाद दिया है।
उन्होंने कहा कि टीम इंडिया टूर्नामेंट को लेकर पूरी तरह से तैयार है। खेल के पहले जो भी कमियां थी उसको लेकर खिलाड़ियों से वार्तालाप किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी टीम प्रत्येक मैच को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। कीट पतंग की समस्या को देखते हुए मैच के टाइम में बदलाव किया गया है जो सही निर्णय है।
टीम इंडिया के कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि यह टूर्नामेंट आने वाले विश्व कप की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। उनकी कोशिश होगी कि इस टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करे। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया प्रत्येक मैच पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है, रिजल्ट पर नहीं। टीम मे कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जो की आने वाले 2026 के विश्व कप के लिए तैयारी है।